मेरठ..कंवलजीत..तोपखाना मैदान में कल से होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट के बारे में कैलाश प्रकाश स्ट
जिला फुटबाल संघ की ओर से होगा आयोजन, 11 टीम करेंगी प्रतिभाग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से दुर्गा सिंह फुटबाल ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। तोपखाना फुटबाल मैदान में आज से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इसमें खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर सभी को आकर्षित करने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट में 11 टीम प्रतिभाग करेंगी।
यह जानकारी मंगलवार को जिला फुटबाल संघ के पदाधिकारियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। अध्यक्ष गौरव और हरीश ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन कैंट स्थित तोपखाना फुटबाल मैदान में किया जाएगा। इसमें मेरठ स्पोर्टिंग, चंदा फुटबाल क्लब, तोपखाना फुटबाल क्लब, स्पार्टन, जीनियस फुटबाल क्लब, आईएफएसए फुटबाल क्लब रजबन क्लब, एबीसीडी फुटबाल क्लब, एम वाई एफ। ए , जेनेक्स समेत 11 टीम हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को 25 हजार और उप विजेता टीम को 15 हजार रुपए नगद धनराशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ी एएफआई से पंजीकृत होंगे। उद्घाटन बुधवार को दोपहर 3 बजे तोपखाना फुटबाल मैदान में किया जाएगा। मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक अनिल कुमार होंगे।