फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में नहीं थम रहा नकली का व्यापार, ब्रांडेड की आड़ में डुप्लीकेट शटल कॉक का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बैडमिंटन - फोटो : social media
विज्ञापन

मेरठ। गुरुग्राम की ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और टीपीनगर पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई कर ब्रांडेड कंपनी की आड़ में डुप्लीकेट शटल कॉक बेचने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की टीम थाने पहुंची। उसने बताया कि ब्रांडेड कंपनी योनेक्स का डुप्लीकेट माल ट्रांसपोर्टनगर में डिलीवरी के लिए लाया गया है। थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने टीम तैयार की और छापा मारकर एक शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने माल भी बरामद किया।

आरोपी युवक ने अपना नाम प्रवीण पिपलानी पुत्र शिवदयाल निवासी जवाहर नगर रोहटा रोड बताया। उससे पूछताछ में पुलिस व गुरुग्राम की टीम को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। ब्रांड प्रोटेक्टर्स के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी फेसबुक के जरिए डुप्लीकेट माल दूरदराज के शहरों में बेचता रहा है।
विज्ञापन


करीब एक हजार से अधिक लोग इसकी फेसबुक आईडी से जुड़े हैं। इसकी जानकारी उन्हें कोलकाता में एक कार्रवाई के दौरान मिली थी। शटल कॉक के कुल 190 डिब्बे बरामद हुए हैं। जिनकी बाजार में कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई है। सीओ ब्रह्मपुरी एके राय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट व धोखाधड़ी में मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें