फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार में टक्कर मारने वाला डंपर चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पर पथराव व डंपर से टक्कर मारने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर (मेरठ)। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर ईंटों से लदे डंपर द्वारा कार को टक्कर मारने व हमला करने के मामले में आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जबकि डंपर बैठकर कार पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने डंपर को सीज कर दिया है।
रविवार को जनपद गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र के गांव पैंगा निवासी सागर अपने दोस्त शिवम, प्रियम, गौरव व अनुज जनपद बागपत के गांव दोघट में शादी समारोह शामिल होकर कार से मेरठ की ओर लौट रहे थे। वह बरनावा क्षेत्र में पहुंचे तो उनके आगे ईंटों से लदा एक डंपर चल रहा था।
विज्ञापन

कार सवारों ने डंपर चालक को पास देने के लिए डिपर व हॉर्न दिया। आरोप है कि चालक व उसके साथियों ने साइड नहीं दी। विरोध करने पर डंपर के ऊपर बैठे तीन लोगों ने गाली गलौज करते हुए कार पर पथराव कर दिया।
कार सवारों ने कार मोड़कर सरधना की ओर जाने की कोशिश की तो पीछे से आ रहे दूसरे डंपर के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। आरोपियाें ने कार पर पथराव भी किया। घटना की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर रोड जाम करते हुए हंगामा किया था।
थाना सरूरपुर सहित आसपास के कई थानों की पुलिस ने फोर्स मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द बाकी आरोपियों को भी हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें