फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट के ऊंचा सद्दीकनगर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अधेड़ पति से मारपीट की और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पति ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन निवासी व्यक्ति ने बताया कि 2006 में उसकी शादी हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं। आरोप है कि पांच साल से पत्नी के संबंध खुशहाल नगर निवासी युवक से हो गए। जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो पत्नी ने तलाक देने के लिए कहा। 31 जनवरी 2026 को उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। उसपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित के भाई और पड़ोसी शोर सुनकर आए और उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोप है कि तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर शरीफ ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें