फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डंपर चालक पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- मिट्टी लेकर जा रहे चालक को कालंदी गांव में घेरकर बनाया निशाना, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कालंदी गांव में शनिवार की मध्यरात्रि खेत से डंपर में मिट्टी लादकर ले जा रहे चालक पर चार युवकों ने फायरिंग कर दी। हमले में एक गोली चालक के हाथ में लगी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश की जा रही है।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी धीरज चौहान शनिवार रात कालंदी गांव में खेत से डंपर में मिट्टी लादकर ले जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कालंदी निवासी चार युवकों ने उसे रोक लिया और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हाथ में लगने से धीरज घायल हो गया। फायरिंग और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल धीरज ने घटना की सूचना खेत मालिक राजसिंह और मुल्हेड़ा पुलिस चौकी पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों अजय और विजय को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। खेत मालिक की ओर से चारों आरोपियों को नामजद करते हुए सरधना थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें