बागपत में दिल्ली बाईपास के पास कंटेनर में 40 मवेशी लादकर ले जाते हुए युवक को हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंपा। आरोपी पुराना कस्बा से बरेली मवेशियों को कटान के लिए लेकर जा रहा था।
पुराने कस्बे से बृहस्पतिवार की शाम मवेशियों को बंद कंटेनर में लादकर ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को मिली। उन्होंने पीछा कर दिल्ली - सहारनपुर हाईवे स्थित बाईपास के पास उसको पकड़ लिया। कंटेनर का ताला खोलकर देख तो उसमें छोटी कटिया और कट्डे लदे मिले। इनके पैर और मुंह बंधे थे। कंटेनर चालक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया वह गुलावठी का रहने वाला है। मवेशियों को बरेली ले जाया जा रहा है। वहां इनका कटान होता है। लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसमें राकेश चौहान, सुनील मुखिया, विक्की चौहान, राहुल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली एसआई बाजी लाल भास्कर ने कहा मामले की जानकारी की जा रही है।