फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मनचले की हरकत से छात्रा ने कॉलेज व कोचिंग जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बीसीए की छात्रा के साथ एक युवक पर छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप है। पीड़ित पिता ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस पर पीड़ित पिता ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह मूलरूप से बिजनौर जनपद के रहने वाले है। मगर बेटी की शिक्षा के लिए काफी समय से यहां मेरठ में किराए के मकान में रह रहे है। उनकी बेटी एक कॉलेज की बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला एक युवक पिछले कई दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा है, और रास्ते में रोककर मोबाइल नंबर मांगता है। बेटी द्वारा इसकी जानकारी दी थी। परिवार ने विवाद से बचने के लिए कॉलोनी में ही दूसरा मकान किराये पर लेकर रहना शुरू कर दिया था।
आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ कथित रूप से हथियार लेकर उनके घर में घुस आया। उसने घर में मौजूद उनकी बेटी के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान छात्रा ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और पुलिस सहायता के लिए 112 पर कॉल की।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। आरोपी की हरकतों के चलते उनकी बेटी ने कॉलेज और कोचिंग जाना भी छोड़ दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी उनकी बेटी के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें