फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन हत्याकांड: पांच लाख के लेनदेन में ली थी दूधिया की जान, आरोपी रामबीर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Sat, 12 Jul 2025 12:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में चार दिन पहले दूधिया विपिन की हत्या के मुख्य आरोपी रामबीर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पांच लाख रुपये की लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
1 of 5
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में चार दिन पहले हुए सनसनीखेज दूधिया हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया। शनिवार सुबह नयागांव के पास मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी रामबीर उर्फ भूरा को पुलिस ने घायल कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
बागपत में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामबीर क्षेत्र में छिपा हुआ है। टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रामबीर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
बागपत में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि रामबीर बाघू गांव का रहने वाला है और वह बेहद शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है। पुलिस टीमें चार दिन से उसकी तलाश में जुटी थीं। शनिवार सुबह उसके क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना के बाद पुलिस टीम ने उसे घेर लिया।

4 of 5
बागपत में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मृतक विपिन, जो दूध सप्लाई का काम करता था, उसका रामबीर से पांच लाख रुपये का पुराना लेनदेन चल रहा था। इसी विवाद में चार दिन पहले रामबीर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बागपत में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम हत्या के बाद से ही रामबीर की तलाश में थी। शनिवार को मुठभेड़ के दौरान उसकी गिरफ्तारी के साथ ही मामले का बड़ा सिरा पुलिस के हाथ लग गया है। साथी की तलाश अभी भी जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें