फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैपल स्ट्रीट पर एसपी सिटी का अभियान, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों में शराब पीने वालों को सिखाया सबक, कई को हिरासत में लिया
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती चैपल स्ट्रीट पर रविवार देर शाम एसपी सिटी विनीत भटनागर ने अचानक छापा मारा। इस दौरान उन्होंने वाहनों में बैठकर शराब पीने वालों को फटकार लगाई। कुछ को थप्पड़ भी जड़े। कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इससे भगदड़ मच गई। शराब पीकर हुड़दंग मचाने और अराजकता करने की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि बाद में चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।
दरअसल, चैपल स्ट्रीट व उसके आस-पास के रास्ते शाम होते ही गुलजार हो जाते हैं। यहां जगह-जगह नॉनवेज व चाइनीज फूड की दुकान खुल जाती हैं, जिन पर देर रात तक ग्राहकों का जमावड़ा रहता है। सबसे ज्यादा शराब पीने वाले लोग यहां दिखाई देते हैं जो सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर उनके अंदर बैठकर शराब पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी, जिसका उन्होंने खुद संज्ञान लिया। कई लोगों को हिरासत में लेकर चेतावनी दी गई है। दुकानदारों को भी कोविड नियमों का अनुपालन करने को चेताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें