छुड़वाने के लिए लगा रहा तांता
शिवचौक पर छेड़छाड़ करते पकड़े गए युवक को छुड़ाने के लिए देर रात तक शहर कोतवाली में सफेदपोशों का तांता लगा रहा। हालांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को छोड़ने से इंकार करते हुए रात में ही उसके खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर उसका दाखिला कर दिया।
नशीले पदार्थ के साथ दबोचा युवक
शहर कोतवाली के एसआई सतेंद्र सिंह ने गहराबाग के निकट चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से सौ ग्राम सुल्फा बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी दरोगा की कोठी निवासी फतेह पुत्र भूरा है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/