फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शराब के नशे में गंगनहर में स्नान करते डूबा युवक

विज्ञापन
रोहटा। गंग नहर में लापता मोहित का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
- युवक के साथी ने दो दिन तक बात को छुपाए रखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रोहटा के रहने वाला अविवाहित मोहित प्रजापति दो दिन पूर्व गंग नहर में स्नान करते समय लापता हो गया। इस घटना को उसके दोस्त प्रवीण ने दो दिन तक छिपाए रखा। परिजन ने पुलिस को सूचना देने की धमकी दी तो प्रवीण ने बताया कि मोहित पूठ खास गंग नहर पुल पर नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया।
जानकारी मिलते ही परिजन और प्रवीण पूठ गंग नहर पुल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। प्रवीण ने बताया कि दोनों ने पहले ठेके से शराब खरीदी और उसका सेवन किया। गर्मी लगने पर वह नहर में स्नान करने गए लेकिन शराब के नशे के कारण मोहित पानी के तेज बहाव में बह गया। मोहित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और रिश्तेदार गंग नहर के आसपास जगह-जगह उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण ने स्वीकार किया कि घटना के बाद वह डर के कारण छिपता रहा और परिजनों को सच बताने में देर कर दी। पुलिस अभी प्रवीण से पूछताछ कर रही है। मोहित के भाई अंकित ने बताया कि उन्होंने लापता होने की तहरीर पुलिस को दी है। एनडीआरएफ की टीम बुलाकर नहर में तलाश करने की मांग की है। मोहित रोहटा स्थित टाइल्स फैक्टरी में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें