फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन को प्रभु भक्ति में लगाएं : साध्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बी-ब्लॉक गंगानगर स्थित अर्धनारीश्वर शिव मंदिर में चल रही श्रीहरि कथा में साध्वी सिद्ध योगा भारती ने कहा कि मानव जीवन को प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए। मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका परम लक्ष्य ईश्वर की प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि देवता भी मानव जीवन पाने की कामना करते हैं। साध्वी प्रपूर्णा भारती ने भक्त नामदेव एवं विट्ठल भगवान की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नामदेव जी को बाहरी रूप में प्रभु के दर्शन तो कई बार हुए लेकिन गुरु कृपा से जब उनका दिव्य नेत्र खुला तब उन्होंने अपने अंतर्मन में प्रभु का साक्षात अनुभव किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें