दौराला। सीएचसी दौराला में शनिवार देर रात महल गांव निवासी अमित ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया और मरीजों के तीमारदारों से गाली गलौज की। चिकित्सकों ने किसी तरह उसे वहां से भगाया।
सीएचसी दौराला में कार्यरत डॉ. लव कपिल ने दर्ज मुकदमे में बताया कि शनिवार देर रात उनकी सीएचसी में तैनाती थी। रात में लगभग साढ़े 10 महल गांव निवासी मरीज आंचल का पति अमित शराब के नशे में सीएचसी दौराला में पहुंचा। अमित ने चिकित्सकों के साथ अभद्रता की और गाली गलौज की। अमित ने वहां मौजूद मरीजों के तीमारदारों से भी गाली गलौज की। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।