फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नकली व नशीली दवाओं की खेप पर दवा व्यापारियों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। औषधि विभाग की कई जनपदों में हाल में हुई छापे की कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली व नशीली दवाओं के मिलने पर मंगलवार को दवा व्यापारियों ने चिंता जताई।
जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की खैरनगर स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए देवेंद्र भसीन ने कहा कि गलत तरीके से व्यापार करने वाले किसी भी ऐसे दवा व्यापारी का संगठन समर्थन नहीं करता, जो इस नशे के अथवा नकली दवाइयों के व्यापार में लिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश कौशल ने कहा कि संगठन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें औषधि विभाग को कार्रवाई जारी रखने की मांग होगी। वहीं उन्होंने लोगों से भी ज्यादा डिस्काउंट के लालच में पढ़कर ऐसी दवाएं नहीं लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे उनके स्वास्थ्य की हानि व सरकार को राजस्व की हानि होगी। ऐसे में सिर्फ लाइसेंस होल्डर दवा व्यापारियों से बिल के साथ, बैच नंबर चेक के तथा एक्सपायरी देखकर ही दवा खरीदें।
चेयरमैन मोहिउद्दीन गुड्डू, सुनील अग्रवाल, हेमंत बंसल, राजीव ग्रोवर, पंकज अरोड़ा, पारस डुडेजा, मोहित आहूजा, विष्णु आदि उपस्थित रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें