फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक ही साल्ट के अलग-अलग एमआरपी मामले पर दवा व्यापारी एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर नगर स्थित महामंत्री कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दवाओं की कीमतों में विसंगति और व्यापारियों की अन्य ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र भसीन की अध्यक्षता और महामंत्री रजनीश कौशल के संचालन में आयोजित इस बैठक में एक विशेष धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि संगठन लंबे समय से एक ही साल्ट की दवाओं की अलग-अलग एमआरपी का मुद्दा उठा रहा है। इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी पूर्व में ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। हाल ही में सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा इस मुद्दे को संसद में उठाए जाने पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया और उनका अभिनंदन किया।
बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार के उस फैसले का स्वागत किया गया जिसमें खाद्य लाइसेंस की सीमा को बढ़ाया गया है। व्यापारियों ने बताया कि पहले 12.50 लाख से अधिक की वार्षिक सेल पर भारी-भरकम फीस के साथ स्टेट और सेंट्रल लाइसेंस लेना पड़ता था। अब इस सीमा को बढ़ाकर 1.50 करोड़ कर दिया गया है जबकि 5 वर्ष की फीस मात्र 500 रुपये है। इस राहत के लिए व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

महंगी दवाओं और सुरक्षा पर चिंता

व्यापारियों ने वैश्विक युद्ध के हालातों के कारण एपीआई (कच्चे माल) की बढ़ती कीमतों पर गहरी चिंता व्यक्त की। आशंका जताई गई कि आने वाले समय में दवाओं के दाम काफी बढ़ सकते हैं। वहीं सुरक्षा के मोर्चे पर संगठन ने पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह का धन्यवाद किया जिन्होंने व्यापारियों के अनुरोध पर पत्थर वाला तिराहा पर पुलिस पिकेट उपलब्ध करा दी है। बैठक में मोइनुद्दीन गुड्डू, संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव ग्रोवर, हेमंत बंसल, सर्जिकल अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंत्री प्रीतिपाल सिंह, असब अंसारी, सुनील आनंद और टीटू सहित कई पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें