फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेता के घर की छत पर मिला ड्रोन, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र की सुभाषपुरी कॉलोनी में शनिवार दोपहर भाजपा उपाध्यक्ष अरुण पंडित के मकान की छत पर एक संदिग्ध ड्रोन मिला। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा के मनोनीत पार्षद गोलू ठाकुर भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। अरुण पंडित ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह छत पर कपड़े उतारने गए थे। तभी उनकी नजर छत के एक कोने में पड़े काले रंग के संदिग्ध ड्रोन पर पड़ी। ड्रोन देखकर वह घबरा गए और तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि ड्रोन कब और किस दिशा से छत पर पहुंचा।
भाजपा नेता अरुण पंडित ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि ड्रोन की तकनीकी जांच कराई जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ड्रोन किसका है और उसे किस उद्देश्य से उड़ाया गया था। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें