हरिद्वार कांवड़ मेला के जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शामली के एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि जिले में संपूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र को सात सुपर जोन,19 जोन, 45 सेक्टरों मे बांटा है। सभी सेक्टर, जोन, सुपर जोन में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी।
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर व जोन में 24 घंटे कांवड़ मार्गों पर राउंड लेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से दो पीएसी कंपनी, जिला पुलिस फोर्स, होमगार्ड, पीआरडी, के जवान तैनात किए जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर निगरानी के लिए 15 निगरानी टावर, आठ पुलिस हाउस, संपूूर्ण कांवड़ मार्ग पर 93 सीसीटी लगाए जाएंगे।
हरिद्वार कांवड़ मेला शुुरू होते ही शिवभक्तों की ड्रोन कैमरों से सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। कांवड़ मार्ग के लिए शिवभक्त कांवड़ियों की पुष्प वर्षा के लिए चार से पांच दिन के लिए हेलिकाप्टर मांगे गए हैं। हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस कर्मचारियों की भूमिका शिवभक्त कांवड़ियों की मददगार के रूप में रहेगी। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए 18 जुलाई से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।