गोल्ड कोस्ट में जगमिन्दर सिंह और राजीव तोमर विजेता पहलवानों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 केजी में राहुल अवारे ने स्वर्ण, 65 केजी में बजरंग ने स्वर्ण, 74 केजी में सुशील कुमार ने स्वर्ण, 86 केजी में सोमवीर ने कांस्य, 97 केजी में मौसम खत्री ने रजत और 125 केजी में सुमित ने स्वर्ण पदक जीता।
किसी से कम नहीं रही महिला पहलवान
फ्री स्टाइल कुश्ती के 50 केजी में विनेश फोगाट ने स्वर्ण, 53 केजी में बबीता कुमार ने रजत, 57 केजी में पूजा ढांढा ने रजत, 62 केजी में साक्षी मलिक ने स्वर्ण, 68 केजी में दिव्या काकरान ने कांस्य और 76 केजी में किरण ने कांस्य पदक जीता।
इन खिलाड़ियों ने भी लहराया परचम
डिस्कस थ्रो में मेरठ की सीमा पूनिया ने रजत पदक जीता। वह चार राष्ट्र मंडल खेलों में पदक जीतने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। मेरठ के निशानेबाज रवि कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। पैरा पावर लिफ्टिंग में मेरठ के सचिन चौधरी ने कांस्य जीता और कुश्ती में मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान कांस्य पदक लेकर लौटी। बागपत की सीमा तोमर ने शूटिंग में निराश किया और ट्रैप स्पर्धा में पदक नहीं जीत सकी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/