मेरठ बागपत मार्ग पर बरातियों को टक्कर मारने वाला आरोपी कार चालक पुलिस हिरासत में
जानीखुर्द। मेरठ बागपत मार्ग पर एक मंडप के सामने बुधवार को चढ़त में शामिल बरातियों को टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस हादसे में विकास (40), वरुण (16) और महिन्द्र की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानी क्षेत्र के गांव सिसौला खुर्द निवासी प्रभात का विवाह बुधवार को गांव किठौली निवासी धीर सिंह की पुत्री प्रिया का विवाह कार्यक्रम मेरठ बागपत मार्ग पर गांव बाफर में स्थित एक विवाह मंडप में हो रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे चढ़त के दौरान एक ईको कार ने चढ़त में नाच रहे बरातियों को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में छह बाराती घायल हो गये थे। विकास पुत्र ओमकार निवासी सिसौला खुर्द और वरूण पुत्र रवि किरण निवासी सिसौला खुर्द की मौके पर ही मौत हो गई थी। महिन्द्र निवासी औरंगाबाद बुलंदशहर की अस्पताल में मौत हो गई।
मोहित पुत्र सतीश, योगेश उर्फ तुषार पुत्र कृष्णपाल और अर्पित पुत्र मोनू सभी निवासी सिसौला खुर्द का अभी भी मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार, आरोपी चालक बिटटू पुत्र किशनपाल निवासी हापुड़ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।