फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: संघर्ष में सात नामजद और 20 अज्ञात पर मुकदमा

Sat, 11 Feb 2023 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। आपसी संघर्ष के बाद तहसील रोड पैदल मार्च करते क्यूआरटी फोर्स।
विज्ञापन
सरधना। नगर के सरधना-बिनोली मार्ग स्थित होटल पर खाना खाने आए दो वर्गों के युवकों के बीच हुए संघर्ष के बाद क्षेत्र में तनाव है। पुलिस ने घटना में सात नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पांच आरोपियों को जेल भेज दिया। एहतियातन नगर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देररात सरधना-बिनौली मार्ग पर होटल अलकरीम पर अक्खेपुर गांव से ठाकुर बिरादरी के आधा दर्जन युवक खाना खाने आए थे। नगर के नंगला रोड निवासी दूसरे वर्ग के दर्जनभर युवक होटल पर पहले से खाना खा रहे थे। आरोप है कि अक्खेपुर निवासी युवकों की कार खड़ी करते समय युवकों की बाइक से टकरा गई। इसके बाद संघर्ष हो गया। घटना के बाद अक्खेपुर निवासी युवक कार में सवार होकर भागने लगे।
आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने हमला करने की नियत से पीछा किया। सूचना पर पुलिस भी आरोपियों को रोकने के लिए दौड़ पड़ी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने के आगे रोक लिया। दोनो पक्षों के एक दर्जन युवकों को हिरासत में लिया। सात नामजद में दिनेश पुत्र सुलतान, आकाश पुत्र अनिल, गौतम पुत्र सुभाष निवासी अक्खेपुर व हैदर पुत्र जमशैद, रहीम पुत्र हाजी नसीम, नईम पुत्र रफीक निवासी नगला रोड व शालू पुत्र लियाकत निवासी मोहल्ला घोसियान हैं। पुलिस ने दिनेश, आकश, गौतम, हैदर, रहीम को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना के बाद से नगर में तनावपूर्ण शांति रही। दोनों वर्गों के लोग दिनभर थाने पर डटे रहे। सीओ सरधना ब्रजेश कुमार व इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने क्विक रेस्पांस टीम के साथ नगर में पैदल मार्च किया। सरधना से जोड़ने वाले चौबीसी के गांवों के संपर्क मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात किए। अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें