कारों की भिड़ंत में चालक की मौत, साथी घायल
सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर नानू पुल के निकट बृहस्पतिवार को दो कारों को आमने-सामने भिडंत हो गई। जिसमें गाजियाबाद निवासी कार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे में एक अन्य कार भी टकरा गई। पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी अशोक (42) पुत्र भगवान साही कार में सवार से बृहस्पतिवार सुबह गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से होते हुए हरिद्वार जा रहा था। उसके साथ नरेंद्र पुत्र चमन राम भी सवार था। जब वह नानू पुल के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में उनकी कार सामने से आ रही कार से टकरा गई। जिसमें अनिल पुत्र हरपाल निवासी ऋषिकेश सवार था। इसी बीच पीछे से आई एक अन्य कार भी टकरा गई। सड़क हादसे में कार चालक अशोक की मौके पर मौत हो गई, जबकि नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को मेरठ के जिला अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि अन्य दो कारों में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। सीओ आरपी शाही का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।