फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से खेड़ा पहुंचा मर्चेंट नेवी के जवान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई से खेड़ा पहुंचा मर्चेंट नेवी के जवान का शव
विज्ञापन

सरधना। मर्चेंट नेवी के जवान भूपेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में एक सप्ताह पूर्व दुबई में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उसका शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी सुरेश का बेटा भूपेंद्र (23) एक वर्ष पूर्व मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह दुुबई में था। एक सप्ताह पूर्व परिजनों को भूपेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होनेे की सूचना मिली थी। तब से परिजन शव भारत लाने की मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उसका शव गांव पहुंचा। शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में विधायक संगीत सोम के साथ ठाकुर चौबीसी के कई गांवों के लोग भी शामिल हुए। परिजनों ने बताया कि मर्चेंट नेवी के अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह पूर्व भूपेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की सूचना दी गई थी। उन्हें शव के लिए करीब एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें