फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टाइल्स गोदाम में गाड़ी चालक की मौत, आर्थिक मदद के लिए हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहचौला गांव में है महावीर टाइल्स वाले विकास जैन का गोदाम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। एनएच-34 स्थित बहचौला गांव स्थित टाइल्स गोदाम में बीमार गाड़ी चालक कंछिद (45) की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। परिजनों ने आर्थिक मदद करने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। तहसीलदार मौके पर पहुंचें और पीड़ित परिवार की मांग सुनी। चार घंटे हंगामे के बाद गोदाम मालिक ने चालक लाख रुपये का चेक परिजनों को सौंपा।

गंगानगर निवासी विकास जैन का महावीर टाइल्स के नाम से डिवाइडर रोड पर शोरूम है। उनका इंचौली थाना क्षेत्र के बहचौला गांव में टाइल्स का गोदाम है। वहां सिखैड़ा गांव निवासी कंछिद माल ढुलाई वाली गाड़ी का चालक था। जानकारी के अनुसार कंछिद कई दिनों से बीमार चल रहा था। वह शुक्रवार को काम पर आया। गोदाम में उसे खून की उल्टियां हुई और हालत बिगड़ गई। साथी उसे अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को वापस गोदाम पर लाया गया। परिजन मौके पर पहुंच गए और आर्थिक मदद की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच क्षेत्रीय नेता भी वहां पहुंच गए और परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए। जानकारी पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार रवि प्रजापति, सीओ मवाना मौके पर पहुंचें और परिजनों की मांगें सुनीं। चार घंटे धरना प्रदर्शन के बाद गोदाम मालिक विकास जैन ने परिजनों को चार लाख रुपये का चेक सौंपा। उसके बाद परिजन माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार घर में पत्नी नीरज और चार बच्चे हैं। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक गोदाम मालिक और परिजनों के बीच आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद समझौता हो गया। घटना में लिखित शिकायत नहीं की गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें