फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन के दफ्तर में छलकाए गए जाम, तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज

Wed, 21 Jun 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
विकास भवन
विज्ञापन
विकास भवन कार्यालय में जाम छलकाने वाले नाजिर और दो सहयोगी कर्मचारियों पर गाज गिर गई है। रिपोर्ट के बाद तीनों कर्मचारियों को मुख्यालय से तत्काल हटाकर देहात के ब्लाकों पर ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने सीडीओ अंकित अग्रवाल को फोन पर इसकी जानकारी दी। सीडीओ ने जिला परियोजना निदेशक को मौके पर भेजा। अधिकारी को देखते ही कर्मचारी भाग खड़े हुए। उनकी रिपोर्ट के बाद तीनों कर्मचारियों को मुख्यालय से तत्काल हटाकर देहात के ब्लाकों पर ट्रांसफर कर दिया गया है। डीडीओ मोतीलाल व्यास को मामले की विस्तृत जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
      
शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने सीडीओ को फोन पर जानकारी दी कि विकास भवन के कुछ कर्मचारी अराजकता पर उतर आए हैं। सरकारी दफ्तर में सरेआम शराब पी जा रही है। सीडीओ ने परियोजना निदेशक वीपी श्रीवास्तव को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए। श्रीवास्तव के विकास भवन में पहुंचते ही दफ्तर के नाजिर अरविंद कुमार और उसके साथी दो कर्मचारियों का नशा काफूर हो गया। वह अचानक अधिकारी को सामने देखकर भाग खड़े हुए। श्रीवास्तव ने सीडीओ को दी गई अपनी रिपोर्ट में कार्यालय में कर्मचारियों के शराब पीने की पुष्टि की। वीपी श्रीवास्तव की रिपोर्ट के बाद सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। विकास भवन के नाजिर अरविंद कुमार को यहां से हटाकर बुढ़ाना भेजा गया है। कर्मचारी बिंदू को विकास भवन से शाहपुर और महेश को पुरकाजी ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया है। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने बताया कि इस मामले की जांच डीडीओ मोतीलाल व्यास को दी गई है। विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही कर्मचारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें