फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धापुरी में दो घंटे बाधित रही पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित श्रद्धापुरी फेज टू में रविवार सुबह पेयजल पाइप लाइन फट जाने से करीब दो घंटे आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम के जलकल विभाग की टीम जानकारी पाकर मौके पर पहुंची और लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

नगर निगम शहरवासियों को सुबह और शाम पेयजल की आपूर्ति करता है। रविवार सुबह श्रद्धापुरी फेज टू में लोगों को पेयजल नहीं मिला। इसकी जानकारी नगर निगम के जलकल विभाग को दी गई। इस पर जलकल की टीम मौके पर पहुंची और पेट्रोलिंग की। बताया कि टंकी से कुछ दूर पाइप लाइन फट जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित होे रही है। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद फटी पाइप लाइन को बदलकर पेयजल आपूर्ति सामान्य की। सहायक अभियंता जलकल अशोक कुमार ने बताया कि पाइप लाइन फट जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। इसे दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें