फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुल्हेड़ा में महीनों से पेयजलापूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा में कई माह से पेयजलापूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल संकट के चलते लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मामले को लेकर टंकी ऑपरेटर ने जिलाधिकारी से शिकायत कर समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।
गांव निवासी एवं टंकी ऑपरेटर राजेश प्रजापति ने बताया कि गांव में जगह-जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण लंबे समय से पानी की सप्लाई बाधित है। उन्होंने कहा कि कई मोहल्लों में पूरी तरह से जलापूर्ति ठप है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंप और निजी साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही पेयजल संकट और गहराने की आशंका जताई जा रही है। टंकी ऑपरेटर ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की जल्द मरम्मत कराकर जलापूर्ति सुचारु कराई जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि जल विभाग को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें