फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रछौती में दो माह से नालियों का पानी मुख्य मार्ग पर भरा

विज्ञापन
गांव रछौती के मुख्य मार्ग पर नालियों का भरा हुआ गंदा पानी गंदे पानी के बीच कर बीच से होकर गुजरत
विज्ञापन
- गंदे पानी में तैर हैं कीड़े, जिपं सदस्य ने अधिकारियों से की शिकायत, सुनवाई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रछौती के मुख्य मार्ग पर पिछले दो माह से नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। इससे पूरा रास्ता जलमग्न हो चुका है। स्थिति इतनी दयनीय है कि अब पानी में कीड़े तैरते साफ देखे जा सकते हैं। जिला पंचायत सदस्य द्वारा इसकी शिकायत जनपद के उच्चाधिकारियों से की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
गांव रछौती मेरठ-गढ़ मार्ग से मात्र एक किलोमीटर की दूरी स्थित है। इस गांव के मुख्य मार्ग पर पिछले दो माह से नालियों के पानी से जलभराव हो चुका है। यहां स्थिति तालाब जैसी लग रही है। वहीं राहगीर और प्राथमिक विद्यालय के छोटे बच्चे इसी गंदे पानी के बीच से होकर रोजाना गुजर रहे हैं। अब इस गंदे पानी में कीड़े तैरते हुए भी दिखाई दे रहे है, जिससे पूरे गांव में संक्रमण रोग डेंगू, मलेरिया, हैजा जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का संकट मंडरा रहा है। तहसील प्रशासन और जनपद के उच्चाधिकारी ग्रामीणों की समस्या की ओर से आंखें मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन


-क्या कहना है कि ग्रामीणों का
क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अमित कसाना फौजी ने जनसमस्या को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बावजूद अब तक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

जिपं सदस्य ने कहा कि जनता पिछले दो माह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वह ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पर आंदोलन करेंगे।
ग्रामीण एवं समाजसेवी जगवीर सिंह ने बताया कि लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। पानी इतना गंदा है कि कीड़े तैरते नजर आ रहे हैं। दुर्गंध के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। बच्चे रोजाना स्कूल जाते समय पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बयान...
मुख्य मार्ग पर जहां जलभराव की समस्या हो रही है, वहां रास्ता नालियों से काफी नीचा हो गया है। नालियों का जो पानी तालाब में जा रहा था, उसी तालाब पर कुछ ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है, जिससे तालाब बरसात में ओवरफ्लो हो रहा है। इसके चलते गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। अवैध कब्जे की शिकायत तहसील प्रशासन से की गई है। जल्द अतिक्रमण हटवाकर जलभराव की समस्या से स्थायी समाधान दिलाया जाएगा। -दीपक कुमार, सचिव, ग्राम पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें