फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भूमि विवाद में फंसा नाला निर्माण, ठेकेदार ने डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका के तहत निर्माणाधीन नाले का कार्य भूमि विवाद के कारण अधूरा पड़ा है। ठेकेदार रेनू गुप्ता ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
रेनू गुप्ता ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी फर्म नगर पालिका में पंजीकृत है। पालिका की ओर से दौराला सड़क पर पेट्रोल पंप के सामने से कुशल कृषि सेवा केंद्र तक नाला निर्माण का कार्य आवंटित किया गया था। कार्य के दौरान दौराला श्मशान मार्ग से धर्म कांटे के पास तक भूमि विवाद सामने आया, जिस कारण संबंधित स्थल पर निर्माण कार्य रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विवादित हिस्से को छोड़कर अन्य स्थानों पर पालिका अधिकारियों के निर्देशन में नाला निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया है। करीब चार माह बीत जाने के बाद भी पालिका प्रशासन की ओर से विवादित भूमि का चिह्नांकन और साइट क्लियर नहीं कराई गई है, जिससे शेष कार्य पूरा नहीं हो सका। ठेकेदार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पालिका प्रशासन को भूमि का चिह्नांकन कराकर साइट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें