मेरठ जनपद में सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व दुकान से सामान लेने जा रही किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने घर में खींचकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।