मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक कुमार को रूस में व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया है। वे मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। डॉ. कुमार 17 अप्रैल को सेकेंड यूथ फोरम ऑन इनसोल्वेंसी (बैंकरप्सी) : न्यू प्रॉब्लम्स एंड चैलेंजेज के सत्र में भाग लेंगे।
इसमें वे चैलेंजिंग ग्लोबल नॉर्थ बेस : रिसर्व लेशन्स फ्रॉम ग्लोबल साउथ इंसोल्वेंसी इनोवेशन फॉर वर्ल्डवाइड रिफॉर्म पर व्याख्यान देंगे। इसमें वे विकसित देशों के वर्चस्व की समीक्षा करेंगे। विकासशील देशों के नवाचारों को वैश्विक सुधार के लिए उपयोगी मॉडल के तौर पर दिखाएंगे। यह विषय वर्तमान वैश्विक आर्थिक असमानताओं और विधिक सुधारों के संदर्भ में प्रासंगिक है। इस सम्मेलन में 15 देशों के 30 प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ शामिल होंगे। डॉ. कुमार के अनुसार, इससे विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी। छात्रों और शोधार्थियों को वैश्विक स्तर पर नवीन ज्ञान एवं शोध के अवसर मिलेंगे।