मेरठ। जैन समाज मेरठ पूर्व द्वारा 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर डी ब्लॉक शास्त्रीनगर का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर एक भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दो स्वर्ण रथ और एक गज रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
बैंड, बाजे, मनोहारी झांकियों और जयकारों के साथ निकली इस शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। जगह-जगह रथ पर विराजमान प्रभु की आरती की गई। इस दौरान प्रसाद वितरण भी हुआ। प्रथम मुख्य रथ के पात्रों का चयन कूपन ड्रॉ से हुआ। इसमें हर्ष जैन खवासी, विकास जैन सारथी, सार्थक जैन कुबेर तथा राकेश जैन और राजेश जैन इंद्र के रूप में चयनित हुए। द्वितीय रथ के पात्रों का चयन बोली के माध्यम से हुआ। इसमें राजीव जैन खवासी, शशांक सारथी, सक्षम जैन कुबेर, तथा विशाल जैन और विनोद जैन इंद्र के रूप में चुने गए।
शोभायात्रा डी ब्लॉक जैन मंदिर से शुरू होकर शहर के कई प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें एफ ब्लॉक, कुटी चौपला, एच ब्लॉक, आवास विकास चौपला और पीएनबी बैंक सड़क जैसे स्थान शामिल थे। यह यात्रा सेक्टर-2 जैन मंदिर, सेक्टर-2 मार्केट, गुरुद्वारा सड़क, सेक्टर-3 और हरिया लस्सी वाली सड़क से भी होकर गुजरी। सुमित नर्सिंग होम, सेंट्रल मार्केट होते हुए यह सरस्वती शिशु मंदिर के सामने से पुनः डी ब्लॉक जैन मंदिर पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य संयोजक प्रमोद कुमार जैन सहित प्रवीण जैन, राजेश जैन, अमित जैन, मेहुल जैन, मनीष जैन, असीम जैन, देवेंद्र कुमार जैन, नवीन जैन और धनेंद्र कुमार जैन ने सहयोग किया।