आईएमए भवन में बृहस्पतिवार देर शाम वर्ष 2018-19 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिर जैन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वह निर्विरोध चुने गए, क्योंकि उनके सामने चुनाव लड़ रहे डॉ. अनीस अहमद ने अंतिम समय में नाम वापस ले लिया। इनके अलावा फिजिशियन डॉ. संदीप जैन सचिव बने हैं। उनका मुकाबला डॉ. अनिल नौसरान से था। इनके अलावा अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
उपाध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. रेनू भगत, फाइनेंस सचिव डॉ. नवनीत अग्रवाल, इनके अलावा अंजू रस्तोगी, डॉ. अनुपम सिरोही, डॉ. शांति स्वरूप, डॉ. रीता जैन, डॉ. संजीव बंसल, डॉ. शकील अहमद, डॉ. सतीश खुराना, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. राजीव सिंह आदि विभिन्न पदों के लिए चुने गए। चुनाव प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरू हुई और शाम सात बजे तक चली। 431 चिकित्सकों ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर रहे। इनकेसहयोगी डॉ. बीपी सिंहल, डॉ. वीपी कटारिया तथा डॉ. बीआर सिरोही रहे। डॉ. उमंग अरोड़ा, डॉ. एमकेबंसल, डॉ. बीके गुप्त और डॉ. चारू गुप्ता, डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. शांति स्वरूप, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. संजीव बंसल, डॉ. रीता जैन, डॉ. विकास गुप्ता का सहयोग रहा।