फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने एसडीएम से की राशन डीलरों की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर के लोगों को राशन नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को सभासदों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को तत्काल जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

सभासद सलीम, मौ. वाजिद, फैयाज, ताज मोहम्मद, अमित चौहान आदि बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि नगर कि राशन एजेंसियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से यहां की एजेंसी ग्रामीण क्षेत्र की एजेंसी से संबद्ध कर दी हैं। आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्र के एजेंसी संचालक भी अंगूठे का निशान न मिलने की बात कहते हुए उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे रहे हैं। जिस कारण गरीबों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। एसडीएम ने तत्काल आपूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर को मौके पर बुलाया और मामले की जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें