डाॅ. आर. के. मित्तल
- फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि को नये कुलपति मिल गए हैं। राजभवन ने शुक्रवार देर शाम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक रहे डॉ. आरके मित्तल को कुलपति नियुक्त किया है। सोमवार को वह ज्वॉइन कर सकते हैं।
वर्तमान कुलपति डॉ. गया प्रसाद का कार्यकाल नौ मार्च को पूरा हो गया था। लोकसभा चुनाव के कारण राजभवन ने उनका तीन माह का कार्यकाल बढ़ा दिया था। इसके बाद फिर जून में भी कार्यकाल बढ़ा दिया था। तीन जुलाई को लखनऊ में सर्च कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें जेएस चौहान, एनपी सिंह, आरके मित्तल का पैनल में नाम गया था। शुक्रवार शाम राज्यपाल रामनाईक ने आरके मित्तल को विवि का कुलपति नियुक्त कर दिया। डॉ. आरके मित्तल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक रह चुके हैं और बिहार समस्तीपुर कृषि विवि पूसा के भी कुलपति रह चुके हैं। मूल रूप से वह मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और वर्तमान में दिल्ली में रह रहे थे। डॉ. आरके मित्तल ने कहा ने कहा कि कृषि विवि में शोध कार्य शिक्षा, प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा। पश्चिम यूपी में कृषि विवि का बढ़ा महत्वपूर्ण योगदान रहता है। विवि में सभी को साथ लेकर काम होगा। कुलपति की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने से साल तक रहेगी।
पहली बार बढ़ा था कार्यकाल
कृषि विवि के इतिहास में पहली बार किसी वीसी का कार्यकाल बढ़ाया गया। नौ मार्च को डॉ. गया प्रसाद का कार्यकाल पूरा हो गया था। राजभवन ने तीन माह के लिए कार्यकाल बढ़ाया था। फिर नौ जून को कार्यकाल बढ़ाया गया। पहले वीसी का कार्यकाल पूरा होने पर कमिश्नर या सीसीएसयू यूनिवर्सिटी के कुलपति को चार्ज दिया जाता था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/