डॉ. एनकेशर्मा अध्यक्ष और डॉ. नौसरान बने सचिव
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा केनए अध्यक्ष फिजिशयन डॉ. एनके शर्मा होंगे। वह निर्विरोध चुने गए हैं। पैथोलोजिस्ट डॉ. अनिल नौसरान ने 72 वोटों से सचिव पद का चुनाव जीता। उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा त्यागी को हराया। इनकेअलावा अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।
आईएमए भवन में बृहस्पतिवार देर शाम वर्ष 2019-20 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बार सचिव बने डॉ. अनिल नौसरान पिछली बार फिजिशियन डॉ. संदीप जैन से चुनाव हार गए थे। डॉ. नौसरान के पक्ष में 563 वोट पड़े, जबकि डॉ. मनीषा त्यागी को 491 वोट मिले। डॉ. नौसरान को ‘साइकिल मैन’ भी कहा जाता है। वह देशभर में एड्स केप्रति जागरूकता की अलख जगाते रहते हैं। इसकेलिए साइकिल यात्रा करते रहते हैं।
इनके अलावा अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इनमें उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर, डॉ. रेनू भगत, वित्त सचिव डॉ. सुशील गुप्ता, सामाजिक सचिव डॉ. अमिता अग्रवाल, वैज्ञानिक सचिव डॉ. मोनिका तोमर, सहायक वैज्ञानिक सचिव डॉ. सुधांशु अग्रवाल, लाइब्रेरी सचिव डॉ. शांति स्वरूप, संयुक्त लाइब्रेरी सचिव डॉ. सुधांशु अग्रवाल चुने गए। इनके अलावा सदस्यों में डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. अजय गोयल, डॉ. सुनील कुमार जैन, डॉ. संजय गुप्ता समेत 16 सदस्य हैं। चुनाव प्रक्रिया बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे शुरू हुई और रात नौ बजे तक चली। चुनाव अधिकारी पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. मेधावी तोमर रहे।
---
कार्यकारिणी में और चिकित्सकों को भी मिली जिम्मेदारी
एडवांस मेडिकल चैप्टर के चेयरमैन डॉ. राजीव प्रकाश बनाए गए हैं। वाइस चेयरमैन डॉ. रवि भगत, सचिव डॉ. अमित उपाध्याय, संयुक्त सचिव डॉ. आशीष जैन और डॉ. राजीव मित्तल चुने गए हैं। मीडिया सचिव उमंग अरोड़ा बने। सदस्यों में डॉ. एसपी मित्तल, डॉ. अनिल कौशिक, डॉ. सविता गर्ग, डॉ. अश्वनी और डॉ. राकेश शर्मा हैं। वहीं, एडवाइजरी कमेटी में डॉ. बीपी सिंघल, डॉ. टीआर सिरोही, डॉ. वीरोत्तम तोमर आदि हैं। सब फैकल्टी में डॉ. प्रदीप बंसल असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट सचिव डॉ. विकास गुप्ता चुने गए हैं। सदस्यों में डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. राजकुमार बजाज और डॉ. मोनिका गर्ग आदि हैं। ये दोनों ग्रुप भी आईएमए मुख्य कार्यकारिणी के अंतर्गत ही कार्य करते हैं।
---
दो चिकित्सकों को राष्ट्रीय आईएमए करेगा सम्मानित
मेरठ। आईएमए यूपी स्टेट को इस बार 25 नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है। इनमें दो अवार्ड आईएमए मेरठ के सदस्यों को भी मिलेंगे। यह अवार्ड निवर्तमान आईएमए अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन और न्यूरो फिजिशियन डॉ. भूपेंद्र चौधरी को दिए जाएंगे। अवार्ड लेने केलिए 27 दिसंबर को कोलकाता रवाना होंगे। दरअसल, कोलकाता में आईएमए की सालाना नेशनल कांफ्रेंस होने जा रही है, जो 27 और 28 दिसंबर 2019 को होगी।