फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉ. मोनिका मेहरोत्रा को स्वामी विवेकानंद समाज सुधारक पुरस्कार से किया सम्मानित

Sat, 13 Jun 2026 09:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
डॉ. मोनिका मेहरोत्रा को स्वामी विवेकानंद समाज सुधारक पुरस्कार से किया सम्मानित
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद शोध पीठ की प्रोफेसर एवं संयोजिका डॉ. मोनिका मेहरोत्रा को शिक्षा, शोध और समाज सुधार में उनके योगदान के लिए स्वामी विवेकानंद समाज सुधारक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ऑनेस्ट फाउंडेशन, महर्षि गौतम फाउंडेशन और ऑर्निथोलॉजिकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट संस्था द्वारा यह पुरस्कार स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रचार-प्रसार, छात्रों को जागरूक करने, उच्च स्तरीय शिक्षण-शोध और सामाजिक विकास में उत्कृष्ट कार्य वालों को दिया जाता है।
पुरस्कार प्राप्त करते समय डॉ. मोनिका मेहरोत्रा भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, रजिस्ट्रार जीपी कैप्टन एम याकूब और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. मोनिका मेहरोत्रा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि वे आगे भी शिक्षा, शोध और समाजसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें