पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद की स्मृति में सैफ फाउंडेशन और उर्दू विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 10 जनवरी को दोपहर 2 बजे अटल सभागार में पहला डॉ. मेराजुद्दीन मेमोरियल व्याख्यान और पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. असलम जमशेदपुरी, समाजसेवी चौधरी यशपाल सिंह, डॉ. आसिफ अली आदि ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। प्रो. असलम जमशेदपुरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि वे साहित्य के प्रेमी भी थे। उन्होंने मेरठ व आसपास के क्षेत्रों में उर्दू साहित्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की मेजबानी राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सांसद डॉ. राजेंद्र अग्रवाल और प्रसिद्ध शायर-शिक्षाविद डॉ. नवाज देवबंदी करेंगे। अध्यक्षता प्रो. असलम जमशेदपुरी करेंगे।