फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व मंत्री डा. मैराजुद्दीन अहमद कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के पूर्व मंत्री डा. मैराजुद्दीन अहमद शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। अहमद ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को गाजियाबाद में आयोजित ‘संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन’ में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर कहा कि संविधान को मजबूत करने और सांप्रदायिक ताकतों को कमजोर के लिए वे शामिल हुए हैं। कहा कि रालोद किसान, दलित मुस्लिम सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाली थी, लेकिन अब ऐसी नहीं है। अहमद 2017 में कांग्रेस छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे।
इससे पहले साल 2006 में वह समाजवादी पार्टी की सरकार में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से उनका पुराना नाता रहा है। संविधान बचाने की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। दीपक शर्मा, इमरान खान, अखिल कौशिक, डा. हरिकिशन वर्मा आदि ने पार्टी में आने पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें