फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बस में महिला से छेड़छाड़, चप्पल लेकर दौड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने पकड़कर आरोपी की पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला परीक्षितगढ़ से मेरठ आ रही बस में शुक्रवार को मनचले ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। जेल चुंगी पर बस से उतरी महिला आरोपी के पीछे चप्पल लेकर शोर मचाती हुई दौड़ी। लोगों ने आरोपी किला परीक्षितगढ़ निवासी गौरव को पकड़कर जमकर पिटाई। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

किला परीक्षितगढ़ निवासी एक महिला किसी काम से बस में बैठकर मेरठ आ रही थी। बस में आरोपी गौरव महिला को देखकर अश्लील इशारे करने लगा। महिला ने शुरुआत में उसे नजरअंदाज किया। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। वह महिला के काफी करीब पहुंच गया। इस पर महिला ने आरोपी को सबक सिखाने का मन बना लिया। जेल चुंगी पर महिला बस से उतरी तो उसके पीछे आरोपी भी उतर गया और पीछा करने लगा। आरोपी ने छेड़छाड़ की तो महिला ने अपनी चप्पल लेकर आरोपी को पीटने के लिए दौड़ी। महिला की आवाज सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा। बाद पुलिस को मौके पर बुलाकर आरोपी को सौंप दिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें