मामले की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जैसे ही आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस एवं पीएसी लगा दी गई। शहर में आने वाले लोगों की चेकिंग शुरू कर दी गई। मल्हीपुर की ओर से शहर में आने वाले लोगों को रोक दिया गया और पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया।
पुलिस रिकार्ड में नहीं है प्रतिमा
परिगणित जातीय छात्रावास के प्रबंधक राजबल सिंह का कहना है कि छात्रावास की भूमि पर बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा 1985 से स्थापित है, जबकि पुलिस को इस प्रतिमा की अब तक जानकारी ही नहीं थी। पुलिस और प्रशासन के रिकार्ड में भी यह प्रतिमा दर्ज नहीं थी। यहां तक कि चौकी धोबीघाट को भी प्रतिमा और क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना का पता नहीं चल सका।
घटना की जांच कराई जा रही है
असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-। इंदु सिद्धार्थ, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/