फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ साहब ! मुझे कैद कर लिया, प्लीज कैसे भी बचा लो

Sun, 18 Jun 2017 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
महिला दरोगा को मामले की जानकारी देती पीड़िता
विज्ञापन
रात के साढ़े नौ बजे डीपीओ के मोबाइल फोन पर मैसेज आया, जिसमें महिला ने लिखा कि सर.. गंगानगर के आश्रम में मुझे कैद कर रखा है। प्लीज मुझे फोन मत करना, नहीं तो मेरे साथ अनहोनी हो जाएगी। आप जल्दी से महिला पुलिस लेकर आइए। एक मिनट में पीड़िता ने आठ मैसेज किए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला आरोपी के साथ लखनऊ के एक आश्रम में कार्यरत रही है। आरोपी व्यक्ति भी लखनऊ निवासी है, जो पहले गंगानगर के अन्य आश्रम में कार्यरत था। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार रात आरोपी ने उसका शोषण किया। एमएमएस बनाने के बाद उसे धमकी दी। उसकी पिटाई की तो वह जान बचाकर भागी। लेकिन आश्रम का मुख्य गेट बंद होने पर टॉयलेट में घुस गई और गेट बंद कर लिया। आरोपी ने जबरन गेट खोलने की कोशिश की थी। अगर वह मैसेज के बजाय डीपीओ को कॉल करती तो आरोपी कोई अनहोनी कर आश्रम से फरार हो सकता था।

आधा घंटे में मिला आश्रम
डीपीओ पुलिस टीम के साथ गंगानगर पहुंचे। लेकिन मेसेज में आश्रम के पते पर मकान मिला। फिर डीपीओ ने मेसेज कर पूरा पता पूछा। जिसके आधा घंटे बाद आश्रम मिल पाया। पुलिस ने पहुंचते ही आरोपी व्यक्ति को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने बंधनमुक्त कराया

आरोपी गिरफ्तार
वहीं, डीपीओ का कहना है कि मेसेज मिलने के बाद उन्होंने तीन बार 100 नंबर पर कॉल की। लेकिन वह रिसीव नहीं हुई पुलिस अफसर का भतीजा है आरोपी आरोपी दीपक जोशी एक पुलिस अधिकारी का भतीजा बताया गया है। जिसके चाचा मुरादाबाद में पुलिस उच्चाधिकारी के ऑफिस में तैनात हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी का कहना है कि सुधाकर शरण पांडेय महिला का मेसेज मिलने के बाद मैं पुलिस लेकर पहुंचा। आश्रम के टॉयलेट से महिला को बंधनमुक्त कराया है। पीड़िता ने पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लेकिन बाद में उसने अश्लील हरकतें करने और मारपीट कर बंधक बनाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

आरोपी गिरफ्तार कर लिया
एसओ गंगानगर ओमवीर गुप्ता का कहना है कि महिला और आरोपी युवक दोनों ही लखनऊ में एक साथ रहे हैं। पीड़िता ने तहरीर में छेड़छाड़, बंधक बनाने, मारपीट का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई जारी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें