सहारनपुर के तीन युवकों ने पंजाब की एक नाबालिग किशोरी को अगवाकर उसके साथ रातभर दरिंदगी की। जानिए इसके बाद महिला ने क्या किया।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूटने के बाद भटक रही नाबालिग किशोरी को अगवा कर और बंधक बनाकर गैंगरेप करने के आरोप में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को उनके घर से ही गिरफ्तार किया है। जबकि किशोरी को रात में नारी निकेतन भेज दिया गया था। सुबह उसका मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराए गए और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पंजाब के फतेहगढ़ के एक गांव निवासी किशोरी अपने छोटे भाई, नाना एवं नानी के साथ ट्रेन से बिजनौर के धामपुर में आयोजित पंजाबी समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रात में लगभग दो बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन पर रुकी। पुलिस के अनुसार किशोरी और उसका भाई पानी की बोतल खरीदने के लिए स्टेशन पर उतरे। उसका छोटा भाई तो ट्रेन में चढ़ गया, लेकिन जब तक वह ट्रेन में चढ़ पाती, तब तक ट्रेन चल दी और वह स्टेशन पर ही छूट गई।
पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर रात में भटक रही थी। उसी समय तीन युवक उसके पास आए और उससे उसके परिजनों से बात कराने के बहाने से स्टेशन से बाहर ले गए। फिर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और उसे देहरादून रोड पर एक खंडहर में ले गए। जहां तीनों रात भर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।
नारी निकेतन भेज दिया था किशोरी को
आरोपी से पूछताछ करती पुलिस
शुक्रवार को पूरे दिन किशोरी उनके चंगुल में रही शाम को उनके चंगुल से छूटकर किसी प्रकार वह थाना में पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने एक आरोपी को शुक्रवार की रात में ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को सुबह उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस ने तीसरे आरोपी को शनिवार की शाम को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी ग्राम सड़क दूधली निवासी दानिश, ग्राम माहीपुरा निवासी तहसीन तथा तीसरा आरोपी भी ग्राम माहीपुरा का ही पाशा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पीड़ित किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार की रात को पीड़िता किशोरी को पूछताछ के बाद नारी निकेतन भेज दिया था। शनिवार की सुबह पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और उसके बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए। पुलिस ने किशोरी को सूचना पर सहारनपुर पहुंचे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रुड़की तक लेकर घूमते रहे किशोरी को
पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि इनमें से दो आरोपी शुक्रवार को दिन में उसे जबरन रुड़की ले गए। वहां उसे काफी देर तक घुमाते रहे। शाम को उसे लेकर सहारनपुर आ गए। उन्होंने किसी को फोन पर अपने साथ एक लड़की होने के बारे में बताया और उसे रखने के लिए कहा था।
शिकार की तलाश में रहते थे तीनों
पुलिस के अनुसार तीनों युवक रेलवे स्टेशन पर शिकार की तलाश में रहते थे। रात में कोई भी मिल जाता, चाहे सीधा-साधा युवक हो, कोई बुजुर्ग व्यक्ति अथवा महिला हो उसको अपना शिकार बना लेते थे।
रोडवेज का कर्मचारी है दानिश
पुलिस के अनुसार दानिश रोडवेज का कर्मचारी है। कुछ ही माह पूर्व दानिश की रोडवेज की कार्यशाला में बतौर इलेक्ट्रीशियन नौकरी लगी है। जबकि उसके दोनों अन्य साथी टेंपो चलाते हैं और रेलवे स्टेशन के आसपास ही घूमते रहते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/