फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में एक दर्जन ग्रामीणों को घर के बाहर मिले संदिग्ध पर्चे, मांगी दो से दस लाख की रंगदारी, मचा हड़कंप

Wed, 02 Dec 2020 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
extortion paper - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में बुधवार को भावनपुर थानाक्षेत्र  के गांव मुबारिकपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के तकरीबन एक दर्जन लोगों के पास दो लाख से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के पर्चे मिलने लगे। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही पूरा सच सामने आ सकेगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर गांव में सुबह तकरीबन एक दर्जन लोगों के घरों के बाद नोटबुक के पर्चे मिले, जिन पर लिखित रूप में रंगदारी मांगी गई थी। ग्रामीणों के अनुसार इन पर्चों में दो लाख से दस लाख तक की रंगदारी मांगी गई है। बताया गया कि पर्चों में रंगदारी के रुपये पहुंचाने के लिए स्थान एक ही दिया गया है जबकि समय अलग अलग है। 

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करनी शुरू की। सीओ किठौर व एसओ भावनपुर भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार यह किसी शरारती तत्व की हरकत लग रही है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें