फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद घंटों में काट दिए कॉलोनी में खड़े एक दर्जन हरे भरे-पेड़, डीएफओ कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन

Mon, 18 Nov 2019 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
काटे गए हरे पेड़ व प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र की मोतीप्रयाग कॉलोनी में सोमवार सुबह हरे भरे तकरीबन आधा दर्जन पेड़ों को काटे जाने के विरोध में कॉलोनी के लोगों ने डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि एक तरफ प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है वहीं अधिकारी अवैध रूप से हरे भरे पेड़ों के कटान की अनुमति दे रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गढ़ रोड़ पर मोती प्रयाग के पास एक कॉलोनी के नजदीक एक बाग है जिसमें मौजूद तकरीबन एक दर्जन पेड़ों को सोमवार सुबह काटकर ट्रकों में भर लिया गया। वहीं कॉलोनी निवासी लोगों ने जानकारी लगते हीं इसका विरोध कर दिया और हरी लकड़ियों से भरे ट्रक को भी रुकवा लिया और डीएफओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

डीएफओ ने डीएचओ को गलत आधार पर पेड़ काटने के अनुमति देने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर ट्रक में भरा माल जब्त कराया। वहीं डीएफओ ने वार्ता करते हुए कहा कि हमारे पास तीन ही व्यक्ति हैं जो पूरे जिले को देख रहे हैं। यदि किसी के घर सांप भी निकल आता है तो जाना पड़ता है।

इस पर राम कुमार शर्मा ने विरोध करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के कारण कार्यवाही नहीं हो पाती है और सही कार्य के लिए जनता को परेशान होना पड़ता है। यही कारण है कि आम जनता शिकायत करने से बचती है।

उधर डीएचओ ने अपनी पूर्व अनुमति को निरस्त कर नया आदेश देने को कहा है। विरोध प्रदर्शन में एडवोकेट अजय गर्ग, विनीत कुमार गर्ग , डॉक्टर समीर , डॉ गुंजन शर्मा , विवेक राज , डॉक्टर शिशिर जैन , विरेंद्र यादव , डीएस गौतम आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें