विवाहिता का आरोप है कि मांग का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। 29 अप्रैल को सास ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तीसरे महीने पति उसे जबरन मायके के बाहर छोड़कर चला गया।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पति समेत नौ लोगों को नामजद किया गया है।
कैराना: दो लाख रुपये और कार की मांग का आरोप
मोहल्ला दरबार कला निवासी महक ने कोतवाली में पति और ससुराल पक्ष के छह अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महक के अनुसार, उनकी शादी छह साल पहले मेरठ के सरधना स्थित मोहल्ला इस्लामाबाद कमेला निवासी मेहताब के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। महक का एक बच्चा है और वह गर्भवती भी हैं। आरोप है कि ससुराल वालों ने उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह मायके में रह रही थीं।
मायके पहुंचकर मारपीट और तीन तलाक की धमकी देने का आरोप
महक ने आरोप लगाया कि पांच अक्तूबर को उनके पति मेहताब, सास वकीला, जेठ शाहनजर और सरफराज, जेठानी नगमा और बेबी तथा ननद सलमा गाड़ी से उनके मायके पहुंचे। वहां उनके साथ मारपीट की गई और तीन तलाक देने की धमकी दी गई।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।