फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम मौका है गंवा न देना, एलएलबी में एडमिशन के लिए आज से डाउनलोड करें ऑफर लेटर

Tue, 01 Oct 2019 04:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज मेरठ
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्घ मेरठ-सहारनपुर मंडल के सभी कॉलेजों में पांच वर्षीय बीए-एलएलबी बीकॉम-एलएलबी और 3 वर्षीय एलएलबी में एडमिशन का विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया है। जिन छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्व में रजिस्ट्रेशन किए गए थे लेकिन वह कहीं प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे छात्र-छात्राएं इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


छात्र-छात्राएं आज विवि के एडमिशन पोर्टल पर लाग इन करके अपना ऑफर लेटर डाउनलोड करें। वे जिस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उसका नाम भरकर कॉलेज में जमा करा दें। सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि 1 अक्तूबर से चार अक्तूबर तक ऑफर लेटर जमा करें। पांच अक्तूबर को मेरिट और वेटिंग लिस्ट बनाकर जारी करें।

यह भी पढ़ें: धनी है मेरठ कॉलेज का इतिहास, प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा है यहां का मेधावी छात्र
विज्ञापन


इसके बाद 9 अक्तूबर से 11 अक्तूबर के बीच इन सभी कॉलेजों में दाखिले लिए जा सकेंगे। बीसीआई से कई कॉलेजों को मान्यता पत्र 31 अगस्त के बाद दिए जाने और तमाम कॉलेजों में सीटें खाली होने के कारण छात्र-छात्राओं को ये अंतिम मौका दिया गया है। विवि ने स्पष्ट कर दिया है कि इन सभी कॉलेजों में अलग से कक्षाएं चलाकर सत्र समय से पूरा कराना होगा।
विज्ञापन


मेरठ कॉलेज में 300 सीटें हैं खाली
मेरठ कॉलेज में एलएलबी की 300 सीटों पर एडमिशन को छात्र-छात्राएं आज से ऑफर लेटर डाउनलोड करने के बाद कॉलेज में जमा कर सकते हैं। कॉलेज पांच अक्तूबर को मेरिट जारी करेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें