फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों की हत्या के गहराए राज: तीसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त, राजस्थान से जुड़ा कनेक्शन

Tue, 15 Feb 2022 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने रिपोर्ट में बताया कि हत्या के बाद दोनों शव यहां फेंके गए हैं। घटनास्थल पर छीनाझपटी के कोई सुबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
meerut murder news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा रोड स्थित जैनपुर गांव के जंगल में मिले दोनों युवकों की हत्या का राज गहरा गया है। 24 घंटे बाद उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आशंका जताई कि दोनों युवकों दूसरे जनपद के रहने वाले हैं। सोमवार को पुलिस ने मेरठ जोन के सभी जिलों से जानकारी जुटाई। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों के राजस्थान के होने का अंदेशा है, पुलिस की एक टीम को राजस्थान भेजा गया है। 

विज्ञापन


जैनपुर गांव के जंगल में 100 मीटर की दूरी पर दो युवकों के शव रविवार सुबह मिले थे। दोनों के हाथों पर लालटू लिखा है। एक युवक के हाथ पर अधिकारी लिखा है। सोमवार को मेरठ जोन के आठ जनपद मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद से पुलिस की रिपोर्ट आ गई।

रिपोर्ट में बताया है कि उनके यहां से कोई युवक लापता नहीं हुआ है, जिसके हाथ पर लालटू लिखा हो। पुलिस को आशंका है कि दोनों युवक दूसरे जनपद या दूसरे राज्यों के हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान के लिए सोशल मीडिया के ग्रुपों पर फोटो वायरल की गई हैं।
विज्ञापन


हत्या के बाद फेंके शव 
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने रिपोर्ट में बताया कि हत्या के बाद दोनों शव यहां फेंके गए हैं। घटनास्थल पर छीनाझपटी के कोई सुबूत नहीं मिले हैं। रोहटा रोड से जैनपुर गांव मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने देखी है। संदिग्ध गाड़ी का पता लगाया जा रहा है। 
 
दोनों युवकों की पहचान नहीं हुई है। उनके फोटो सोशल मीडिया और मेरठ जोन के सभी थानों में भेजे हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद दोनों के शवों को यहां पर फेंका गया है। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें