फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर केस : कुख्यातों से शूटरों का नाम नहीं उगलवा सकी पुलिस

Wed, 08 Nov 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी
विज्ञापन
मेरठ में ढबाई नगर के दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद कुख्यात भाइयों ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। अपनी दूध की डेयरी चलवाने की समस्या का हल हो गया और दुश्मन हत्या के केस में नामजद हो गए। लेकिन खुलासा करने का दावा करने वाली पुलिस दोनों कुख्यातों से उनके शूटरों का नाम नहीं उगलवा सकी। 
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक ढबाई नगर में बीती दो नवंबर की शाम सलीम व शम्मी की हत्या सारिक व फाईक के शूटरों ने की थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सलीम के एक महिला से संबंध थे। महिला के भाई ने इन दोनों भाईयों से जेल में मुलाकात की। जिस पर दोनों ने हत्या कराकर मुकदमा अपने दुश्मन सलमान और उसके परिवार पर दर्ज करवा दिया। मुकदमा भी सारिक के भाई वामिक की तरफ से लिखा गया। पुलिस चार दिन से लगातार जिला जेल में सारिक और फाईक से पूछताछ कर खाली हाथ लौट जाती है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाई शातिर अपराधी हैं। दोनों एक भी शूटर का नाम-पता बताने को तैयार नहीं हैं। शूटरों की कोई जानकारी दोनों भाइयों के अलावा कोई नहीं जानता। 

जाने आलम समेत पांच पकड़े
पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में जाने आलम सहित पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। सारिक व फाईक से जुडे़ कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। दावा है कि सारिक से जुड़े लोगों ने भी बताया कि यह हत्याकांड सारिक  व फाईक की साजिश से हुआ है। हालांकि दोनों भाईयों ने यह जुर्म कबूल नहीं किया है। 
विज्ञापन


नामजद पकड़े नहीं, थ्योरी बदल गई 
इस मामले में सलमान का भाई आमिर, आसिफ व उसके पिता निजामुद्दीन समेत सात लोग नामजद हैं। इन नामजद आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लेकिन थ्योरी जरूर बदल दी है। पुलिस की जांच भी संदेह के घेरे में है। चर्चा है कि पुलिस नामजद व शूटरों को नहीं पकड़ सकी तो मामला दूसरी तरफ घुमाना चाहती है।

पढ़ें : नवजीत हत्याकांड : आरोपी पति गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई अहम राज
विज्ञापन

वारदात दो, हथियार एक

मर्डर
20 अक्टूबर को नवीन फल मंडी प्रधान रहीसुद्दीन की हत्या में और दोहरे हत्याकांड में एक ही पिस्टल इस्तेमाल होने की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि दोनों वारदात में एक ही पिस्टल के खोखे मिले हैं। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों वारदातों में एक ही शूटर द्वारा गोलियां बरसाईं गईं हैं।

जल्द करेंगे खुलासा
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार दोहरा हत्याकांड सारिक व उसके भाई फाईक के शूटरों ने किया है। कई सुबूत पुलिस के हाथ लगे है। लेकिन कुख्यात अभी कबूल नहीं कर रहे। शूटरों की गिरफ्तारी न होने से मामला उलझा हुआ है। इस मामले का जल्द खुलासा होगा। 

पुलिसकर्मी सस्पेंड, बाकी सब मौन
फाईक इलाज के बहाने प्लानिंग के तहत दिल्ली जाता था। ढाबे पर मीटिंग कर हत्याओं की साजिश रचता था। कुख्यातों के मददगार बने दो हेड कांस्टेबलों और तीन सिपाहियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। लेकिन बाकी पर अभी पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साधी है। जबकि पुलिस की जांच में जेल प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में है। सवाल उठता है कि आखिर और लोगों पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं। 

सारिक का बेटा जेल भेजा
कोतवाली में पार्षद आरिफ और उसके भतीजे शादाब की हत्या में नामजद कुख्यात सारिक के बेटे उबेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने पिता से जुड़ीं कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। ढबाई नगर में हुए दोहरे हत्याकांड और प्रधान रहीसुद्दीन की हत्या के संबंध में उबेद ने कई राज खोले। पुलिस उसके द्वारा बताई गई बातों की तस्दीक कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें