फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: जेल में दोहरे हत्याकांड की सजा काट रहे आरोपी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 04 Jun 2019 05:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत जनपद के बिहारीपुर गांव में तीन साल पहले हुए डबल मर्डर के आरोपी की जिला कारागार में हालत बिगड़ गई। बंदी रक्षकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह टीबी से पीड़ित है।

विज्ञापन


बिहारीपुर गांव में वर्ष 2016 में वेदपाल उर्फ वेदा व विनोद की साप्ताहिक पैठ में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व प्रधान सहित कई लोगों को पुलिस ने जेल भेजा। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। 

जिला कारागार में बंद डबल मर्डर के आरोपी पिंटू उर्फ मिंटू पुत्र निरंजन निवासी बिहारीपुर की मंगलवार को हालत बिगड़ गई। जेल से बंदी रक्षकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने बताया कि वह टीबी की बीमारी से पीड़ित है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


जेल अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बंदी को कई साल टीबी है। उसका इलाज जेल अस्पताल में चल रहा था। हालत ज्यादा खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें