फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी अंजू जैन, कारोबारी की मौत के 21 घंटे बाद दम तोड़ा

Fri, 11 Aug 2023 10:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ जनपद के किशनपुरी में लूट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने स्पोर्ट्स कारोबारी धनकुमार जैन उर्फ डीके (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी अंजू (65) के भी हाथ में गोली लगी थी। शुक्रवार सुबह उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मेरठ में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के किशुनपुरी में घर में घुसकर कारोबारी धनकुमार जैन की हत्या के बाद शुक्रवार तड़के करीब चार बजे उनकी पत्नी अंजू ने भी एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अंजू के हाथ में एक गोली लगी थी। बताया जा रहा है कि हाथ की नस कटने के कारण अधिक ब्लीडिंग हुई, जिस वजह से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कारोबारी की पत्नी की मौत का पता चलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। वहीं दूसरी तरफ संयुक्त व्यापार संघ ने आज बैठक कर पुलिस के खिलाफ ठोस निर्णय लेने का अल्टीमेटम दे रखा है। अभी तक पुलिस यह भी पता नहीं कर सकी हत्यारे कौन थे और किस वजह से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया? बता दें कि गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
वारदात ब्रह्मपुरी थाने से 500 मीटर और गोरीपुरा चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर किशनपुरी मोहल्ले में हुई। धनकुमार जैन की मेरठ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के नाम से परतापुर में खेल का सामान बनाने वाली फैक्टरी है।

जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
वारदात के वक्त उनका बड़ा बेटा नवीन पत्नी स्वाति के साथ बेटे को स्कूल छोड़ने गया था। छोटा बेटा अभिषेक छुट्टी पर घर आया हुआ है। अभिषेक नार्वे में इंजीनियर है। इसी दौरान घर में घुसे दो बदमाशों ने अभिषेक को कमरे में बंधक बना लिया। मोबाइल छीनकर गेट बंद कर दिया। 

बेडरूम। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाशों ने धनकुमार के कमरे में जाकर उनको पेट में गोली मार दी। पत्नी अंजू जैन पति को बचाने के बदमाशों से भिड़ गईं लेकिन बदमाशों ने उनके हाथ में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से बाहर आई कारोबारी की पोती अंशिका (15) पुत्री नवीन के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर बदमाशों ने उसे भी कमरे में बंद कर दिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाश लूटपाट करने लगे, तभी दूधिया रंजीत यादव दरवाजे पर आ गया। बदमाशों ने उसको पीटकर रसोई में बंद कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद अंशिका ने मां स्वाति को फोन किया। स्वाति ने पड़ोसियों को फोन कर जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे और घर पर बंधक लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन

मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला
धनकुमार और उनकी पत्नी अंजू को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां धनकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। अंजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सजवाण समेत कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। वहीं शुक्रवार को पत्नी अंजू की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि अभी वारदात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें